शनिवार 19 सितंबर 2026 - 15:55
अहले सुन्नत के विद्वानों ने इमाम जाफ़र सादिक़ (अ) के उच्च  मक़ाम को स्वीकार किया

इमाम जाफ़र सादिक़ (अ) का व्यापक और प्रकाशमय व्यक्तित्व इस्लाम के इतिहास में इतना प्रमुख है कि केवल शिया ही नहीं, बल्कि अहले सुन्नत के कई बड़े विद्वानों ने भी आपके उच्च इल्मी और आध्यात्मिक मक़ाम को स्वीकार किया है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, आयतुल्लाहिल उज़्मा वहीद खुरासानी ने अपनी पुस्तक “आशनाई बा उसूले दीन” में अहले सुन्नत के बड़े विद्वानों, विशेष रूप से इब्ने तल्हा शाफ़ेई का हवाला देते हुए इमाम जाफ़र सादिक़ (अ) के फ़ज़ाइल और प्रकाशमय मक़ाम को स्वीकार किए जाने का उल्लेख किया है।

अहले सुन्नत के बहुत से विद्वानों ने इमाम जाफ़र सादिक़ अलैहिस्सलाम की करामत और फ़ज़ीलत को स्वीकार किया है। इनमें इब्ने तल्हा शाफ़ेई भी शामिल हैं। उन्होंने इमाम जाफ़र सादिक़ अलैहिस्सलाम की प्रशंसा करते हुए कहा:

“जाफ़र बिन मुहम्मद अलैहिस्सलाम के नूरानी चेहरे का नूर गवाही देता है कि आप नबूवत के वंश से हैं और आपके पाकीज़ा कर्म इस सच्चाई को स्पष्ट करते हैं कि आप रिसालत के वंशजों में से हैं।”

स्रोत: आशनाई बा उसूले दीन, आयतुल्लाहिल उज़्मा वहीद खुरासानी

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha